UP BEd JEE Result 2022 date time : रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तय तिथि के अनुसार 5 अगस्त शुक्रवार को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जाकर देखा जा सकता है। यूपी बीएड एंट्रेंस में प्रयागराज की रागिनी यादव ने 359.666 अंक हासिल टॉप किया है। प्रयागराज की ही नीतू देवी ने दूसरा और अभय कुमार गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया है। टॉप 10 अभ्यर्थियों में शीर्ष 9 आर्ट्स साइड से हैं। 10वीं रैंक वाला अभ्यर्थी कॉमर्स साइड से है। टॉप 10 में छह लड़कियां और चार लड़के हैं। पिछले साल शीर्ष 10 स्थानों में एक भी महिला अभ्यर्थी जगह नहीं बना पाई थी।
यूनिवर्सिटी ने छह जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बीएड इंट्रेंस का आयोजन किया था। इस बार 664643 अभ्यर्थियों ने बीएड में आवेदन किया था। प्रथम प्रश्न पत्र में 615602 और दूसरे में 615778 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दोनों पेपर में 615021 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुलपति प्रो केपी सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। इंट्रेंस के राज्य समन्वयक प्रो पीबी सिंह, डॉ अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
मोबाइल ये यूं चेक करें रिजल्ट
UP BEd Result 2022 Check: यूं चेक करें रिजल्ट
– मोबाइल पर mjpru.ac.in वेबसाइट खोलें।
– वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर की तरफ चल रहे स्क्रोल पर UP B.Ed Entrance Result के लिंक पर क्लिक करें
– B.Ed Result के लिंक पर क्लिक करें
– नया पेज खुलने पर Click here to Download Score Card के लिंक पर क्लिक करें। यहीं आपको आंसर-की का लिंक भी दिखेगा।
– स्कोर कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट पेज खुल जाएगा। यहां यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। अपना रिजल्ट देखें।
– रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट लेना न भूलें।
UP BEd Topper List 2022 : यहां देखें बीएड टॉपरों की लिस्ट
रैंक-1 – रागिनी यादव – प्रयागराज, 359.666 मार्क्स
रैंक-2 – नीतू देवी, प्रयागराज, 358 मार्क्स
रैंक-3 – अभय कुमार गुप्ता, प्रयागराज, 349.333 मार्क्स
रैंक-4 – विश्वेन्द्र सिंह, आगरा, 348 मार्क्स
रैंक-5 – राधा पटेल, वाराणासी, 346.667 मार्क्स
रैंक-6 – पूजा रानी, अलीगढ़, 346.334 मार्क्स
रैंक-7 – नंदिनी पटेल , वाराणसी, 344 मार्क्स
रैंक-8 – संजीदा मलिक, आगरा, 342 मार्क्स
रैंक-9 – परमानंद नागर, जौनपुर, 341.334 मार्क्स
रैंक-10 – पवन कुमार, अलीगढ़, 341.333 मार्क्स