Pradhanmantri Kisan Yojana 13वीं किश्त नहीं मिलेगी किस राज्य के लोगों को आइए जानते हैं:-

 Pradhanmantri Kisan Yojana 13वीं किश्त नहीं मिलेगी किस राज्य के लोगों को आइए जानते हैं:-

13 वीं किश्त नही मिलेंगी इस राज्य के लोगो को:- पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान को मोदी सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किश्तों में देती है। 12वीं किस्त खातों में ट्रांसफर करने से पहले सरकार ने list में से हजारों नाम हटा दिए है। PM Kisan Samman Nidhi के तहत किसानों के खाते में 12वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है। देशभर के कुल 10 करोड़ किसानों को यह किस्त मिली है। 

 तहसील के जमीन डेटा के आधार पर किया गया है किसान किश्त के पात्र लोगो का डाटा तैयार:-

सरकारी अधिकारी की बार-बार शिकायत के बाद ये पता चला कि कुछ अपात्र लोगों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाया है ।इसके अलावा सरकार ने तहसील स्तर के भूमि अभिलेखों के द्वारा पता लगाया।विभिन्न राज्यों के लाखों लोगों के लिए यह योजना अपात्र पाई गई। अकेले उत्तर प्रदेश में 21 लाख लोग अपात्र हैं। इन किसानों को 13वीं किस्त भी नहीं दी जाएगी, क्योंकि इन्हें किसान योजना किश्त list से बाहर कर दिया गया है।

और किन लोगो को नही मिलेगा 13वीं किस्त का लाभ:-

जिन लोगो ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द से जल्द करा लें। ई-केवाईसी नहीं कराने के अलावा कुछ लोग जो पात्र नहीं थे, उन्हें 12वीं किस्त नहीं मिली। यदि आप एक निश्चित अवधि के भीतर ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपके लिए 13वीं किस्त से वंचित होना संभव है।

पैसा वापसी के लिए सरकार द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है:

PM Kisan Nidhi के पैसों का गबन करने वाले ऐसे लोगों की पहचान के लिए सरकार लगातार उनकी पहचान कर रही है. इन लोगों की पहचान कर वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। इस नोटिस में सरकार द्वारा पूरी रकम वापस करने को कहा गया है। पैसा नहीं लौटाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।तो ये update आपको इन सारी समस्याओ को दूर करने में अवश्य मदद करेगी।

 

Leave a Comment