PM Kisan Mandhan Yojana 2023:- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना किसानों के हित में शुरू की गई है| यह एक ऐसी योजना है जिसमें किसान भाइयों के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों को पेंशन देने की योजना शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 31 मैं 2019 को इस योजना की शुरुआत की गई थी| देश की सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसान मानधन योजना की शुरुआत इसी संबंध में की गई है| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को इसका लाभ प्रदान करना है|
इस योजना के अंतर्गत लघु सीमांत किसानों को जब वो 60 वर्ष की आयु पर पहुँच जाएंगे| और उनको उस समय सबसे ज्यादा आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी| तब उनको 3000 रूपये प्रति माह पेंशन के रूप में दिए जाएंगे| जिससे वह किसी पर बोझ न बनने पायें| और समाज में सम्मान से जीवन यापन कर सकें| भारत सरकार की इस योजना से किसानों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएगी| देश के लगभग सभी लघु सीमांत किसानों को इस योजना के अंतर्गत स्वैच्छिक और अंशदाई पेंशन योजना में जोकि 18 से 40 वर्ष तक की आयु के आवेदन करा सकते है|
योजना का नाम | Pradhan Mantri Shram Yogi Kisan Maandhan Yojana |
ये कब शुरू हुआ | 31 मई 2019 |
शुरुआत किसने की | Narendra Modi |
Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana Official Website |
maandhan.in |
किस मंत्रालय के अंतर्गत? | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
लाभार्थी | भारतीय किसान (2 हेक्टेयर से कम भूमि) |
शामिल होने की आयु | 18 से 40 वर्ष |
टोल फ्री/हेल्पलाइन नंबर | 1800 267 6888 |
आवेदन | ऑनलाइन |
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की पात्रता
- आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक किसान असंगठित तौर पर कृषि क्षेत्र में कार्यरत हो।
- Kisan Pension Yojana में लघु एवं सीमांत किसान आवेदन कर सकते हैं।
- जिन किसानों की उम्र 18 वर्ष है उन्हें ₹55 प्रति महीना प्रीमियम भुगतान करना होगा।
- जिन किसानों की उम्र 40 वर्ष है उन्हें लगभग ₹200 प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
- आवेदक किसान को ही इस पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
किसान मानधन योजना में कैसे करे रजिस्ट्रेशन
- दिए गए लिंक पर क्लिक करें सीधे ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं।
- वेबसाइट होम पेज पर मेनू बार में दिखाई दे रहा Service सेक्शन में New Enrollment पर क्लिक करें।
- यहां पर Registration के लिए तीन विकल्प दिखाई देंगे।
- खुद से आवेदन करने के लिए Self Enrollment पर क्लिक करें
- यहां पर किसान अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP सत्यापन करें।
- OTP सत्यापन के बाद आप डेस्कबोर्ड पर आ जाएंगे।
- Enrollment सेक्शन में दिखाई दे रहे PM-KMY पर क्लिक करें।
- यहां पर आवेदन हेतु फॉर्म दिखाई देगा इसे पूरा भरे।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके फॉर्म को submit कर दें।
- PM KMY के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जायेगा |
पीएम किसान मानधन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- खाता खतौनी
- उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आयु प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार किसान गरीब व् सीमान्त होने चाहिए।
- 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसान को ही इसके पात्र माना जायेगा।
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक और आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
पीएम किसान मानधन योजना के दिशा निर्देश
- महिला किसान भी पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- जिन किसानों की आय ₹15000 मासिक से अधिक है। उन्हें इस योजना में आवेदन नहीं करना चाहिए।
- यह एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है जिसके तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद प्रति माह 3000/- रुपये की न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन प्राप्त होगी और यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो लाभार्थी का जीवनसाथी 50% प्राप्त करने का हकदार होगा। पारिवारिक पेंशन के रूप में पेंशन की. पारिवारिक पेंशन केवल पति/पत्नी पर लागू होती है।
- योजना की परिपक्वता पर, एक व्यक्ति रुपये की मासिक पेंशन प्राप्त करने का हकदार होगा।
- 3000/- पेंशन राशि पेंशन धारकों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है।
- यह योजना असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए एक श्रद्धांजलि है जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान देते हैं।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लाभ
- प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत किसान को 60 वर्ष पुरे होने के बाद हर महीने 3 हजार की राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- इस योजना से वर्ष 2023 तक 5 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाया जायेगा।
- यह एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत किसान को अपनी कमाई का हर महीने बहुत कम राशि इस योजना में देनी होगी।
- इस योजना का लाभ पुरे देश के किसान उठा सकते है।
- इस योजना के तहत जीवन बिमा निगम एक नोडल एजेंसी योजना के रूप में कार्य करती है।
- इस योजना में उन्ही उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा जो गरीब और सीमान्त किसान होंगे।
- किसान आत्महत्या नहीं करेंगे जिससे की किसानो की मृत्यु में कमी आएगी।
- यदि किसान इस पेंशन का लाभ ले रहा है और उसकी मृत्य हो जाती है तो इस अवस्था में उसकी पत्नी को माह में 1500 रूपये की पेंशन दी जाएगी। यानी पति की मृत्यु के बाद पत्नी को आर्थिक सहायता दी जाएगी|
इस योजना से सम्बंधित कुछ महत्बपूर्ण प्रश्न :-
Que: प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत लाभार्थी कब तक योगदान कर सकता है?
लाभार्थी 18 वर्ष से 40 वर्ष की प्रवेश आयु में PMKMY में शामिल हो सकता है। उन्हें 60 वर्ष की आयु तक योगदान करने की आवश्यकता है।
Que: क्या इस योजना के तहत नॉमिनी सुविधा मौजूद है?
हां, योजना के तहत नॉमिनी की सुविधा उपलब्ध है। इस योजना के तहत, ग्राहक नॉमिनी बना सकता है।
Que: क्या इस योजना में कोई अतिरिक्त लागत शामिल है?
नहीं, इसमें कोई अतिरिक्त प्रशासनिक लागत शामिल नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह भारत सरकार द्वारा एक शुद्ध कल्याणकारी योजना है।
Que: PMKMY Full Form क्या होता है?
PMKMY का फुल फॉर्प्रम धानमंत्री किसान मानधन योजना होता है.