CM Yogi Yojana List 2023:- जैसे की आप सभी लोग जानते है कि योगी आदित्य नाथ जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है योगी आदित्य नाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके द्वारा राज्य के नागरिको के हित में बहुत से नए कार्य किये है। उत्तर प्रदेश जैसे सभी बड़े राज्य जब विकास की ओर आगे बढ़ेंगे, तो देश का विकास खुद-ब-खुद हो जायेगा। इसीलिए इन राज्यों का विकास पथ पर आगे बढ़ना बहुत जरुरी है। उत्तर प्रदेश में इस समय cm-yogi-yojana-list के नेतृत्व वाली बीजीपी की सरकार है, प्रदेश आज योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए कहीं योगी योजनाएं शुरू की है।
यदि ये योजनाएं वास्तविक रूप से जमीनी स्तर पर उतारी जाय तो राज्य विकास के नए लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। इस आर्टिकल में हमने प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया है, यदि आप जानना चाहते है कि cm-yogi-yojana-list द्वारा प्रदेश में कौन – कौन सी सरकारी योजना चलाई जा रही है, तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे है।
Yogi Yojana 2023 Overview:-
योजना का नाम | Yogi Yojana |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | यूपी के निवासी। |
उद्देश्य | विभिन्न सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुँचाना। |
उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता 2023
आज भी हमारे देश मे कई ऐसे लोग है जो पढ़े लिखे होने के बावजूद बेरोजगार है। ऐसे लोगों के लिए यूपी सरकार ने यूपी बेरोजगारी भत्ता योजना को शुरू किया है जिसके अंतर्गत 12th से Graduation के शिक्षित बेरोजगारों को यूपी सरकार द्वारा रोजगार न मिलने तक प्रत्येक महीने 1000 रुपयों से लेकर 1500 रुपयों तक कि राशि बेरोजगारी भत्ता के रूप में प्रदान की जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के शिक्षित बेरोजगारों को जो कि नौकरी न मिल पाने के कारणवश, अलग अलग प्रकार की सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों हेतु निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन नही कर पाते है
श्रमिक पंजीकरण यूपी 2023
यूपी सरकार ने हमारे श्रमिक भाइयों के लिए श्रमिक पंजीकरण योजना को शुरू किया है। जिसके अंतर्गत यूपी के सभी मजदूर वर्ग को रजिस्टर्ड किया जाएगा और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से यूपी सरकार लाभार्थी को 12000 रुपयों से लेकर 1,00,000 रुपयों तक का आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक आवेदन कर सकते है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक वर्ग के लोग कुल 17 सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है।
गन्ना पर्ची कैलेंडर यूपी
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के लिए केनयूपी पोर्टल (गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल) की शुरुआत की है, इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी गन्ना किसान अपने गन्ना विक्रय, भुगतान एवं इससे संबधित अन्य सभी जानकारियां इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकते है। राज्य भर के गन्ना किसान अब अपने घर पर बैठकर ही अपने गन्ना विक्रय / गन्ना से संबधित सभी विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के शुरू हो जाने से राज्य के किसानों के लिए अब कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, इन्हें अब अतिरिक्त खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। यहां पर आप गन्ना पर्ची, तौल का विवरण, चीनी मील आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2023:-
यूपी की सरकार ने गरीब घर की बेटियों की पढ़ाई लिखाई, विवाह आदि से संबंधित कई भिन्न भिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया है जिनमें से एक है भाग्यलक्ष्मी योजना। इस योजना के अंतर्गत गरीब घर में बेटी के जन्म होने पर 50 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को बेटी के जन्म लेने पर 5100 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
cm-yogi-yojana-list के माध्यम से यूपी सरकार कुल 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी जो कि अलग अलग किश्तों में दी जाएगी। जब बेटी 6 वीं कक्षा में जाएगी तो 3000 रुपये की किश्त राशि दी जाएगी, आठवीं कक्षा में 5000 रुपये, कक्षा 10वीं में 7000 रुपये और 12 वीं कक्षा में 10 हजार रुपयों की धनराशि दी जाएगी।
इसके अलावा लड़की के 21 साल के होते ही 2 लाख रुपयों की राशि लाभार्थी के खाते में राज्य सरकार द्वारा जमा कर दी जाएगी। cm-yogi-yojana का उद्देश्य गरीब घर की लड़कियों को पढ़ने के लिए आर्थिक मदद देना तथा भ्रूण हत्या को रोकना भी है ताकि गरीब वर्ग के लोग बेटियों को बोझ न समझें और सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें भी पढ़ने लिखने का अवसर मिल सकें।
Yogi Yojana के लाभ क्या क्या है।
- इसcm-yogi-yojana का लाभ उत्तर प्रदेश के नागरिको को प्रदान किया जायेगा।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने सभी प्रकार के नागरिको और सभी जाति के लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाए शुरू की है।
- योगी योजना के तहत भिन्न भिन्न प्रकार के मंत्रालय द्वारा विभिन्न प्रकार कल्याणकारी कार्यक्रम महिला कल्याण, युवा कल्याण, कृषि कल्याण में चलाए जा रहे हैं।
- योगी योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य के बच्चो ,महिलाओ ,श्रमिकों ,किसानो ,आर्थिक रूप से गरीब लोगो भी योजनाओ के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इन विभिन्न योजनाओ के तहत यूपी में जितने भी बेरोजगार युवा निवास करते है उनको रोजगार प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
साल 2018 में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत यूपी के शिक्षित लोग जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है उन्हें रोजगार के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसमें सरकार द्वारा उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख की राशि एवं सर्विस क्षेत्र के लिए 10 लाख तक कि राशि दी जाएगी।
इसके अलावा 25 फीसदी की मार्जिन मनी सब्सिडी भी सरकार प्रदान करेगी। जिसमें उद्योग क्षेत्रों के लिए 6.25 लाख की मार्जिन मनी और सर्विस क्षेत्रों के लिए 2.50 लाख की मार्जिन मनी युवाओं को सरकार द्वारा दी जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य देश के बेरोजगारों को वित्तीय मदद प्रदान करना है ताकि उन्हें खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए अपनी जेब से एक भी पैसा न लगाना पड़े। आपको बताना चाहेंगे कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अनुसूचित जाति / जनजाति, महिला, दिव्यांग एवं पिछड़ी जाति के लोगों को इस प्रोजेक्ट के तहत 5 फीसदी एवं सामान्य जाति के लोगों को 10 फीसदी का योगदान कॉस्ट देना होता है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023
यूपी के गरीब परिवार के बेटियों के विवाह हेतु यूपी की सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू किया है। जिसके अंतर्गत सरकार विवाहित जोड़े के विवाह पर 35 हजार रुपये खर्च करती है जिनमें से 20 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में जमा कर दिए जाते है एवं 10 हजार रुपये के गिफ्ट्स भी दिए जाते है जिससे विवाहित जोड़ा कपड़े, जेवर या फिर अपनी गृहस्थी का सामान भी ले सकते है। गिफ्ट्स को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद जाता है।